सनातन धर्म में विज्ञान: प्राचीन ग्रंथों में छिपे वैज्ञानिक तथ्य

सनातन धर्म में विज्ञान: प्राचीन ग्रंथों में छिपे वैज्ञानिक तथ्य

सनातन धर्म, विश्व के सबसे प्राचीन और समृद्ध धर्मों में से एक है। यह केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक संपूर्ण दर्शन है। इसकी जड़ें हज़ारों साल पुरानी हैं, और इसके ग्रंथों में न केवल आध्यात्मिक ज्ञान, बल्कि वैज्ञानिक सिद्धांतों का भी विस्तृत वर्णन मिलता है। आज के आधुनिक विज्ञान के सभी सिद्धांत सनातन धर्म के प्राचीन ग्रंथों में पहले से ही मौजूद हैं। आइए जानते है विज्ञान का जनक सनातन धर्म ही है।

Sanatan Dharma: भारतीय संस्कृति एवं हिन्दुत्व का मूल आधार है सनातन

सनातन धर्म

Sanatan Dharma: सनातन धर्म को अपने हिन्दू धर्म के वैकल्पिक नाम से भी जाना जाता हैं। सनातन धर्म आदि और अनन्त काल से चला आ रहा हैं। यह किसी एक ऋषि, मनीषी या दार्शनिक के विचारों की उपज नहीं है। न ही यह किसी विशेष समय की उपज हैं। यह तो अनादि काल से चला आ रहा हैं।